सीवान, दिसम्बर 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया के चालाकपुर के समीप बने छठ घाट पर सोमवार को बरामद शव के मामले में पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मिले कुछ खास इनपुट के आधार एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर हुसैनगंज थाने में पूछताछ के लिए लाया भी गया है। साथ ये बात भी सामने आ रही है कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया था, जिसमें से उक्त हिरासत में लिया गया युवक भी है। किन्तु फिलहाल पुलिस प्रशासन की तरफ से इस तरह की किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो रही है। प्रोटीन पाउडर विक्रेता था मृतक युवक सन्नी बांसफोर मृतक युवक सन्नी बांसफोर की सीवान में प्रोटीन पाउडर सप्लीमेंट की दुकान थी और वह जिम करने वाले युवकों क...