गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। आरडीसी स्थित एक रेस्तरां में गुरुवार को सैल्यूट तिरंगा संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन की। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव झा ने अभिनेत्री श्वेता चौहान को यूपी महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...