हल्द्वानी, जनवरी 15 -- कोटाबाग, संवाददाता। कोटाबाग में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में गुरुवार को लोक कलाकार श्वेता मेहरा ने तेरी ढाई हाथे धमेली पूजीरे कमरा गीत पर लोग जमकर थिरके। वहीं नई दिशा समिति नैनीताल और मुनस्यारी डांस ग्रुप की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आरंभ एक पहल संस्था की ओर से आयोजित कौतिक के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे। सांसद ने क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कोटाबाग जैसे खूबसूरत क्षेत्र में उत्तरायणी कौतिक धूमधाम से मनाया जाना अपने आप में मिसाल है। वहीं मेयर बिष्ट ने कहा कि संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से कुमाउनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए संस्था को Rs.21,000 की मदद देने की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम मे...