प्रयागराज, फरवरी 19 -- फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका श्वेता मोहन ने गंगा पंडाल में बुधवार को एक से बढ़कर प्रस्तुति की। भगवान गणपति की स्तुति 'वनापि गनपतिम से शुरुआत की। फिर भगवान शिव को समर्पित भजन 'ओ शंभू और अगली प्रस्तुति 'नीरजा डाला नयना पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई तो अंतिम प्रस्तुति के रूप में गायिका ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित 'बाजे रे मुरलिया से श्रोताओं को रिझाया। दूसरी प्रस्तुति चेन्नई से आईं प्रख्यात नृत्यांगना चित्रा विसेसवरण ने भगवान शिव को समर्पित तीन ताल में एक रागमाला का भावनृत्य प्रस्तुत किया। इसके जरिए उन्होंने दिखाया कि कैसे आप अपने आप को शरीर और आत्मा को समर्पित करते हैं। फिर उन्होंने धनश्री ताल में गंगे गंगे पुरिया की प्रस्तुति तो आखिरी में भरतनाट्यम में थिलाना की प्रस्तुति से समां बांधा। संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.