गाजीपुर, जनवरी 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर व क्विज में छात्राओं ने हिस्सा लिया। श्वेता और उज्जवल को प्रथम स्थान मिला। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व को बताते हुए उसके व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन प्रवक्ता डॉ. राम रूप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके पश्चात पोस्टर एवं क्विज का आयोजन किया गया। जहां पोस्टर में श्वेता यादव प्रथम, काजल कुमारी द्...