बिहारशरीफ, मार्च 20 -- श्वेताम्बर कोठी के नौलखा मन्दिर की मनी 64वीं वर्षगांठ राजगीर, निज संवाददाता। शहर की जैन श्वेताम्बर कोठी स्थित श्री नौलखा मंदिर का 64वां वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। बुधवार को पूजा-पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गुरुवार को स्नात्र पूजा, अनुकंपा दान और भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। कोलकाता से आए संगीतकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान सत्रहभेदी पूजा होगी और कोलकाता के रामपुरिया परिवार की ओर से मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाया जाएगा। संजय रामपुरिया ने बताया कि उनके परिवार ने 1961 से लगातार मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.