सासाराम, फरवरी 2 -- सासाराम। पूनम ब्लड बैंक में सोमवार को रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य रक्तदाताओं के श्वेतांशु सिंह ने रक्तदान दिया। बताया गया कि श्वेतांशु सिंह ने अपना 30वां रक्तदान किया है। श्वेतांशु सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रक्तदान के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख क्षितिज सिंह, भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के समन्वयक पुनीत पांडेय भी उपस्थित रहे। जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...