प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में गीता जयंती के अवसर पर अंतरविश्वविद्यालयीय श्रीमद्भगवद्गीता श्लोकपाठ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सोनमती पटेल और डीन कला संकाय प्रो. विवेक कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग पचास छात्रों ने भाग लिया। शुद्ध उच्चारण, सस्वर पाठ और स्मरणशक्ति के आधार पर परास्नातक छात्र अनुराग आजाद प्रथम स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को गीता की पुस्तक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. पीयूष मिश्र, डॉ. प्रिया झा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...