अलीगढ़, फरवरी 25 -- इगलास, संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित अकादमिक वार्षिकोत्सव 'दक्ष 2026' का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव एवं डीन अकादमिक का विधिवत अभिनंदन किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि दक्ष जैसे आयोजन युवा शक्ति को अपनी क्षमताओं को पहचानने, संवारने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दक्ष का शुभारंभ इस उद्देश्य से किया गया है कि जिन विद्यार्थियों ने अपनी प्रविष्टि कराई है, वे अपनी प्रतिभा और दक्षता का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कुलपति ने विद्यार्थियों से उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.