सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ शहर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव में संगीतमय श्रीराम कथा व मानस का नवाहृ पाठ चल रहा है। श्रीराम की प्रतिमा व वेदी की परिक्रमा करने के साथ ही श्रद्धालु संगीतमय श्रीराम कथा सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं। इसी क्रम में नौ दिवसीय श्रीराम कथा में नई दिल्ली से पहुंची मानस कोकिला प्रीति प्रिया रामायणी ने कहा कि श्रेष्ठ की आज्ञा का पालन ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि संगीतमय राम कथा में सेवा का मतलब अपने से बड़ों का, श्रेष्ठजनों का मन, क्रम, वचन से सम्मान करते हुए उनके आदेश का पालन करना है। उन्होंने कहा कि भाई हो तो भारत जैसा, कहने मतलब कि हमारा व्यवहार ही बताता है कि अपने प्रेम सेवा के भाव से किसी भी जीव पर विजय पा सकते हैं। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.