जमशेदपुर, जुलाई 5 -- अमेरिका के बर्मिंघम में 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जमशेदपुर के श्रेयस भारद्वाज ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कदमा निवासी और टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व कैडेट श्रेयस ने व्यक्तिगत और डिस्टेंस तीरंदाजी वर्ग में ये पदक जीते। उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत श्रेयस भारद्वाज के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। इससे पहले उन्होंने 2025 नेशनल गेम्स में झारखंड की ओर से खेलते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 23 वर्षीय श्रेयस कोलकाता के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रामकुमार उपाध्याय के पुत्र हैं। पदक जीतने के बाद श्रेयस ने कहा कि उनका सपना है कि वे भविष्य में ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए और भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.