नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की तारीफ की है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में बीच के ओवरों में श्रेयस अय्यर का स्पिनर्स के खिलाफ दबदबा देखने को मिलता है, जिससे विराट कोहली को काफी मदद मिल रही है। श्रेयस अय्यर ने भले ही टूर्नामेंट में शतक नहीं लगाया हो लेकिन स्पिन के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है। श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चार मैचों में 195 रन बनाए हैं। अश्विन ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। अश्विन ने कहा, ''मेरे लिए, गेम चेंजर श्रेयस अय्यर होंगे। ऐसा उनकी फॉर्म की वजह से है। 2023 वनडे विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा खेला था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.