मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरस्वती अर्जुन एकलव्य डिग्री कालेज जमुई के तदर्थ कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रकार कालेज के सुगम संचालन को लेकर गठित तदर्थ शासी निकाय में जमुई की स्थानीय भाजपा विधायक तथा अंतरर्राष्ट्रीय तीरंदाज श्रेयसी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डीएसएम कालेज झाझा के प्राचार्य प्रो. अजफर शमसी को तदर्थ समिति का सचिव बनाया गया है। दूसरी ओर इस कालेज के प्रभारी प्राचार्य श्यामनंदन प्रसाद गुप्ता को सदस्य, जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी को सदस्य तथा डा. निरंजन कुमार दूबे जो शिक्षक प्रतिनिधि भी हैं, उन्हें भी तदर्थ समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही नवगठित तदर्थ समिति के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.