जमुई, नवम्बर 22 -- बरहट, निज संवाददाता। जमुई में इन दिनों राजनीतिक उत्साह चरम पर है। स्थानीय भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के मंत्री पद की शपथ लेते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रखंड में लोगों ने जश्न मनाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। लोजपा आर लेबर सेल के प्रदेश सचिव बच्चु तांती ने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जमुई से पहली बार किसी युवा और ऊर्जावान महिला नेता को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना पूरे जिले के लिए गर्व का पल है। उनके अनुसार मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लंबे समय से लंबित परियोजनाएँ तेज होंगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि पूरे जमुई और बरहट का गौरव है। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.