रांची, फरवरी 11 -- रांची। श्रृंगी नर्मदेश्वर न्यास के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रृंगी नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान भक्ति भावना व धार्मिक वातावरण में किया गया। श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति में भंडारा, महाआरती, शिव कथा प्रवचन व भक्ति संगीत के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक भक्तजन इस भक्ति धारा से सराबोर रहे। पानी टंकी के समीप बड़गाई में आयोजित इस भव्य एवं दिव्य भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से की गयी। इस क्रम में जल यात्रा, पंचांग पूजन, वेदी पूजन, जलाधिवास, संध्याकालीन महाआरती, शिव कथा प्रवचन, भक्ति संगीत, वेदी समेत विभिन्न अनुष्ठान किए गए। शिव कथा प्रवचन एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। इसमें विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, रोशनी खलखो व गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.