पटना, जुलाई 2 -- बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के बैनर तले तीन दिवसीय चन्द्रप्रभु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बुधवार को संपन्न हो गया। कमेटी के मानद सचिव पराग जैन ने बताया कि चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र खाजेकलां की जमीन पर पंचकल्याणक के पांचों महान क्षणों-गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत हुईं। आयोजन का तीसरा दिन बुधवार को आत्मशुद्धि, संयम और मोक्षमार्ग की दिव्य अनुभूतियों से भरा रहा। मौके पर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि दिन की शुरुआत सुबह साढ़े 5 बजे जिनेंद्र भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं तप कल्याणक पूजन से हुई। दोपहर भगवान के समोशरण दिव्य देशना और पूजन का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तकाभिषेक विधिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.