मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन का 86 वां अधिवेशन 27 दिसंबर को नगर शोभा यात्रा से आरंभ होगा। आयोजक मंडल के पंकज मेहरोत्रा एवं विजय अग्रवाल ने बताया आयोजन हिंदू मॉडल इंटर कालेज में होगा। इसमें 28 से 30 दिसंबर मे प्रति दिन सुबह 10 से 2 बजे तक रासलीला होगी। जबकि 28 एवं 29 दिसंबर को दोपहर 3 से रात 8 बजे तक प्रवचन होगें। जबकि अंतिम दिन 30 दिसंबर को भजन संध्या होगी। इसमें भजन रस प्रवाहक मनीष चौहान एवं दीपेश सुनेजा भजन रस धार का प्रवाह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...