सुल्तानपुर, जनवरी 1 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित इस्कॉन मंदिर धनऊपुर में श्री श्याम दास के नेतृत्व में श्री हरि राम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त "हरे रामा, हरे कृष्णा" के जयघोष करते हुए भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष रूप से बड़ी भागीदारी रही। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। संकीर्तन यात्रा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सोनी, रमाशंकर पाठक, सुनील अग्रहरि, स्वप्निल बरनवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.