गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री हरिकथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्त सूरदास की भक्ति-गाथा सुन भावविभोर हो गए। कथावाचिका साध्वी शैब्या भारती ने बताया कि सूरदास जी ने गुरु वल्लभाचार्य की कृपा से दिव्य दृष्टि पाई और अपने अंतःकरण में श्रीकृष्ण का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि जैसे सूरदास जी को दिव्य ज्ञान मिला, वैसे ही सतगुरु की कृपा से कोई भी अपने भीतर ईश्वर का दर्शन कर सकता है। कार्यक्रम में भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति साध्वी तारिणी भारती, श्यामला भारती, गोपाल जी व अन्य गुरुभाइयों ने दी। विशिष्ट अतिथियों में पुष्पदंत जैन, डॉ. सत्या पांडे, एमपी सिंह, गोविंद शरण गुप्ता, रवि त्रिपाठी समेत कई उपस्थित रहे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.