फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-एक में शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह के डाॅ. अनिल मलिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनिदेव जी पर काले तिल, काला कपड़ा व तेल इत्यादि चढ़ाते हुए उनका अभिषेक किया गया। वहीं उनसे समाज में सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डाॅ. राजेश भाटिया ने कहा कि मंदिर प्रांगण में शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिदेव सभी देवताओं में ऐसे देवता है, जोकि न्याय प्रिय हैं न्याय के लिए अच्छे से अच्छा वरदान देते है और कठोर से कठोर दंड भी देते है और जो भी श्रद्धालु उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, वह उनपर हमेशा अपनी कृपा बरसाए रखते है और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन भगवान शनिदेव का स्मरण करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.