बाराबंकी, फरवरी 10 -- तराई क्षेत्र में अपने बीच मुख्यमंत्री को देख आह्लादित संतों ने श्रद्धा भाव से कराया जलपान बाराबंकी। महान संत हरिशंकर दास के दुल्हदेपुर स्थित दर पर प्रथम संत के रूप में योगी आदित्यनाथ की पूजा अर्चना के साथ आरती उतारी गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धाभाव से विभिन्न स्थानों से पहंुचे संतों ने जलपान कराया। जिले के तराई के रूप में विख्यात सिरौलीगौसपुर की हवा में पूरे दिन आध्यात्मिक माहौल बना रहा। दरअसल सिरौलीगौसपुर तहसील के तराई के क्षेत्र में स्थित दुल्हदेपुर स्थित कुटी में महंत श्री हरिशंकर दास की पुण्य स्मृति में आयोजित श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा यज्ञ में शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहंुचे थे। हेलीपैड से उतरने के बाद वे सीधे कुटी में चले गए और दर्शन पूजन के बाद जब वे वापस मंच की तरफ बढ़े तो...