आरा, मार्च 8 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के बराप गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री सूर्य नारायण अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को जलभरी शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ बराप गांव से रक्षा बाबा होते हुए बंगवा रेलवे क्रॉसिंग और नहसी गांव, गड़हनी बाजार हुए पयहारी जी के मठिया के समीप स्थित बनास नदी तट पर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। इसके बाद कलश यात्रियों का जत्था जय सूर्यनारायण के जयकारे के साथ वापस इसी पारी माई के रास्ते होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंचा, जहां पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। जलभरी यात्रा में आसपास के गांव बंगवा, रमडीहरा, आजमनगर, भेड़री सहित अन्य गांवों से महिला, युवती व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.