बलिया, फरवरी 5 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर क्षेत्र के लीलकर गांव में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ के शुभारंभ पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। परमहंस गंगाधर शास्त्री जी महाराज के मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। यज्ञ के व्यवस्थापक पंकज राय ने बताया कि श्री सीताराम महायज्ञ 13 फरवरी तक होगा। आचार्य जय नारायण शास्त्री (चित्रकूट धाम) के सानिध्य में विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। प्रवचनकर्ता आरती पाठक प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक प्रवचन करेंगी। कोषाध्यक्ष व्यास जी राय ने बताया कि कलश यात्रा शास्त्री बाबा के स्थान से निकलकर गांव के शिव मंदिर, काशीदास बाबा के मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई, जहां कलश स्थापित किए गए। यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.