जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। बच्चों में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 5 अप्रैल रविवार को प्रातः 9:30 बजे से 11 बजे तक श्री साईंनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा टेल्को में बाल संस्कार सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सभा का उद्देश्य बच्चों में नैतिक शिक्षा, अनुशासन, आध्यात्मिक सोच तथा भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में दीप प्रज्वलन समारोह, शांति मंत्र एवं प्रार्थना, गीता पाठ सत्र, स्तोत्र पाठ, नैतिक चिंतन एवं मूल्य चर्चा, समूह मूल्य प्रतिज्ञा तथा समापन समारोह शामिल हैं।संस्था के अनुसार, बाल संस्कार...