मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। श्री शिरडी साई करुणा संस्थान दीन दयाल नगर में छब्बीसवां स्थापना दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। दिनभर धार्मिक और साईं भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम होते रहे। गुरुदेव डा. चंद्रभानु सतपथी ने साईं के आंगन गुरुग्राम में साईं करुणा संस्थान की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया और मुरादाबाद के साईं भक्तों को आर्शीवचन कहे। श्री शिरडी साईं ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री शिरडी साईं करुणा संस्थान में श्री साईं हवन और महाभिषेक किया गया। मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। ढक्का रोड स्थित आश्रम में समाज से वंचित महिलाओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। शाम को आरती के बाद पालकी यात्रा आरंभ की गई। मनोज आहूजा, हरिनंदन कपूर ने पूजन कराया। पालकी बढ़ने के साथ ही बाबा का जयघोष गूंजने लगा। डीजे, ढोल, ताशे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.