काशीपुर, जनवरी 12 -- जसपुर। श्री साईं शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आदेश चौहान मौजूद रहेंगे। इसको लेकर तैयारियं पूरी हो चुकी है। कॉलेज चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जसपुर विधायक आदेश चौहान, बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, नगर पंचायत महुआडाबरा अध्यक्ष गायत्री देवी अतिथि के रूप में रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...