कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। श्री सांवरिया सेठ सेवा परिवार (पंजी.) की ओर से रविवार को किदवई नगर क्षेत्र में भव्य निशान ध्वजा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ श्री श्याम प्रभु के चित्र पूजन व ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से निशान उठाकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने सहभागिता की। अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...