रांची, अगस्त 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से रविवार को कांके के दुबलिया में पौधरोपण अभियान चलाया गया। संगठन की ओर से ग्रामीणों के बीच 350 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पेड़ के पौधों का वितरण किया गया। लघु गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर जानकारी दी गई एवं पेड़ की सेवा का आह्वान किया गया। इससे पूर्व शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दीपदान अनुष्ठान हुआ। आशुतोष नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नवल किशोर सिंह, राधा मोहन मिश्रा, गंगाधर नाथ शाहदेव, विक्रांत सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सौरभ राज समेत अन्य व ग्रामीणों की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.