लखीसराय, फरवरी 22 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले में 20 से 23 फरवरी तक 'श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ' का चार दिवसीय भ्रमण होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमान ने आदेश जारी कर संबंधित अंचल अधिकारियों और थानाध्यक्षों को रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ कार्यालय से 19 फरवरी 2026 को जारी पत्रांक 193/गो. के अनुसार श्री सत्य साईं सेवा संगठन लखीसराय के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा 20 फरवरी से 23 फरवरी तक रथ के भ्रमण की सूचना एवं अनुमति का अनुरोध किया गया था। इसके आलोक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, प्रशासनिक सतर्कता और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ---- किन-किन क्षेत्रों में रहेगा विशेष प्रबंध: जारी आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.