औरंगाबाद, मई 14 -- कुटुंबा प्रखंड के मझौली में श्री सतचंडी महायज्ञ सह मां देवी भगवती प्राण प्रतिष्ठा की जलभरी यात्रा बुधवार को धूमधाम से निकली। बाजे-गाजे के साथ निकाली इस जलभरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्ति कलश लिए राम छावनी बरंडा रामपुर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल उठाकर वापस हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ झारखंड पीठाधीश्वर गोविंदाचार्य स्वामी जी महाराज की देखरेख में हो रहा है। यज्ञकर्ता रामानुजाचार्य जी महाराज है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मंडप प्रवेश होगा। 22 मई को नगर भ्रमण तथा 23 को प्राण प्रतिष्ठा होगी। भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। यहां प्रतिदिन देवी अनुराधा सरस्वती का प्रवचन होगा। इस मौके पर मुखिया रविंद्र कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.