जमुई, फरवरी 24 -- लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता लक्ष्मीपुर के महाकल्याणी शक्ति पीठ हथियावर तलझारी के प्रांगण में चालीस दिवसीय श्री-श्री 108 शतचंडी महायज्ञ एवं हरिकिर्तन का आयोजन किया गया। जिसके लिए भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं और कन्या कुमारी ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा महाकल्याणी शक्तिपीठ के परिसर से शुरू हुआ। जिसका श्रीगणेश पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, महाकल्याणी शक्तिपीठ के महंत शंत महादेव ने फीता काटकर किया। मौके पर लक्ष्मी नारायण यादव, शशिभूषण कुमार, अयोध्या के यज्ञाचार्य आचार्य विनीत कृष्ण शास्त्री, कथा वाचक परम पूज्य नवलकिशोर जी महाराज ,वैदिक धर्मेंद्र झा रामायण,रंजीत शास्त्री, अशोक झा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर प्रमुख मार्ग होते हुए नकटी आहर पहुंचा। जहां गगनभ...