घाटशिला, फरवरी 19 -- घाटशिला। घाटशिला दाहीगोड़ा श्री श्री हनुमान मंदिर दाहीगोड़ा का 34वां वार्षिकोत्सव 19 एवं 20 फरवरी को भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा है। समिति के ललन प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी प्रातः 6 बजे इष्टदेव की पूजा-अर्चना, आरती, रामायण पूजन एवं कलश स्थापना के साथ होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ आरंभ किया जायेगा। संध्या 6 बजे पूजा-आरती का आयोजन होगा। 20 फरवरी को प्रातः 7 बजे पूजा-आरती के साथ रामायण पाठ का समापन, सामूहिक हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं संध्या 6 बजे पूजा-आरती के बाद साढ़े 7 बजे से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.