रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को किला मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के पूर्व अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि संचालन महासचिव विशाल जायसवाल ने किया। बैठक में महासमिति के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेश ठाकुर को महासमिति का नया अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि महासमिति के सभी सदस्यों, अखाड़ा कमेटियों और संरक्षक सदस्यों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस वर्ष रामनवमी का आयोजन रामगढ़ में भव्य, ऐतिहासिक और अनुकरणीय होगा। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 म...