बांका, फरवरी 3 -- बांका, एक संवाददाता। बांका के जगतपुर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी(देवघर) के 138वें शुभ जन्म महोत्सव के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य सत्संग उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री आचार्यदेव दादा के आशीर्वाद तथा ठाकुर जी की कृपा से संपन्न हुआ। आयोजन में बांका के साथ-साथ भागलपुर, बौंसी, हंसडीहा, देवघर, टाटा और गोड्डा से बड़ी संख्या में गुरु माताएं और गुरु भाई उपस्थित हुए। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। वक्ताओं ने ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जीवन, उनके आदर्शों और मानव कल्याण के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अंधकारमय होता है, इसलिए प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ठाकुर जी के बताए...