गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद। इस्कॉन गाजियाबाद मंदिर की तरफ से भव्य श्री श्री कृष्ण बलराम शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए भगवान को 56 भोग अर्पित किए। यात्रा एपेक्स सोसाइटी से प्रारंभ होकर प्रतीक ग्रैंड सिटी, गौर सिद्धार्थम, लीलावती, सम्राट चौक से विजय नगर होते हुए लीलावती पर समाप्त हुई। इस दौरान हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर लोग भक्ति में सराबोर दिखे। भगवान के दिव्य स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल्स, पुष्प वर्षा, रंगोलियां बनाई गईं। गौड़ सिद्धार्थम सोसाइटी के भक्तों ने क्रेन से भगवान को छप्पन भोग लगाया। एपेक्स सोसाइटी में भगवान को विंटेज गाड़ी में भव्य रूप से भ्रमण कराया गया। राधा वल्लभ टीम की ओर से 56 भोग और विजय नगर में भी 56 भोग लगाए गए। इस दौरान कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.