चाईबासा, मई 28 -- गुवा । गुवा के कच्छीधौड़ा कालोनी में श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का हुआ शुभारंभ। इसका उद्घाटन श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ के कमेटी अध्यक्ष राजा ठक्कर ने किया। इसमें बंगाल उड़ीसा एवं झारखंड से आए संकीर्तन मंडली 24 पहर 48 घंटा तक चलेगी। इसका समापन 28 को की जाएगी। इस दौरान आज बुधवार सुबह संकीर्तन मंडली व पुजारी प्रभात कुमार पाणीग्राही के द्वारा कारो नदी से कलश यात्रा निकालकर कच्छीधौड़ा स्थित कीर्तन मंडप में कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ के कमेटी सदस्यों में अध्यक्ष राजा ठक्कर, मिलन ठक्कर, राजू चौबे, नरेश चौबे, पप्पू चौबे, मनीष ठक्कर, रोहित मिश्रा, बबलू चौबे, संतोष कुमार चौबे, शत्रुघ्न मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.