रांची, फरवरी 23 -- रांची। श्री श्याम संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को अपर बाजार स्थित राधा वल्लभ मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन उत्सव आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि एकादशी पर 401 भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। सुबह सात बजे गणेश पूजा के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। रात्रि में सवामनी, अखंड ज्योत और फूलों की होली के साथ पटना की अर्चना गोस्वामी भजनों की प्रस्तुति देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...