बोकारो, जनवरी 26 -- फुसरो। श्री श्याम रसोई सेवा के निरंतर और सुचारू संचालन को लेकर रविवार को श्री अग्रसेन भवन में बैठक की गई। रसोई के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और इसे भविष्य में और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समाज का कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर भोजन की व्यवस्था करा सकता है। इसके लिए सहयोग राशि के रूप में 2100, 3100 और Rs.4100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति 501 या 1101 रुपये मासिक देकर 'आधार सदस्य' या नियमानुसार 'आजीवन सदस्य' भी बन सकते हैं। संचालकों ने कहा कि जन सहयोग से ही इस पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक चलाया जा सकता है। ओम प्रकाश अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ...