हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्याम भक्तों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी श्रद्धालु हृदय से जुड़े हुए थे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत में फूलों की वर्षा, भजन-कीर्तन, जलपान एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। अभिषेक अग्रवाल ने उन सभी संस्थानों और नागरिकों का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रेस एवं मीडिया कर्मियों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने यात्रा की सजीव कवरेज कर इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.