रांची, जनवरी 1 -- रांची। नव वर्ष पर गुरुवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के अनुमान के अनुसार, साल के पहले दिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर नए वर्ष का शुभारंभ किया। मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थीं। तड़के सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले बाबा का मनमोहक शृंगार किया गया। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती के साथ ही नव वर्ष के दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। जब मंदिर के पट खुले, तो बाबा की अलौकिक छवि देख भक्त भाव-विभोर हो उठे। इसके पश्चात आयोजित प्रातः कालीन शृंगार आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए कतारों की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की लंबी ला...