रांची, फरवरी 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 'रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव' शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन गणेश पूजन, ध्वज स्थापना और हवन के बाद रांची गौशाला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पाठ वाचक महाराज गिरिराज शरण के सानिध्य में आयोजित इस कथा के मुख्य यजमान प्रतीक मोर एवं श्वेता मोर रहे। कथा के प्रथम दिवस कुरु वंश परिचय, भीम-हिडिंबा विवाह और घटोत्कच जन्म जैसे प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया। श्री श्याम मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि झारखंड में पहली बार श्री श्याम कथा का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गोपाल मुरारका सहित 50 कार्यकर्ता जुटे हैं। दूसरी ओर, अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 22 फरवरी से तीन दिवसीय विराट फाल्गुन सतरंगी महोत्सव शुरू होगा। इसकी शुरु...