रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ होगा, जबकि गुरुवार देर रात इसका भव्य समापन किया जाएगा। इन दो दिनों में मंदिर प्रांगण भक्ति, आस्था और श्रद्धा की गंगोत्री में परिवर्तित हो जाएगा, जहां श्रद्धालु दर्शन व अनुष्ठानों के माध्यम से पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्री श्याम का आलौकिक श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं नेहरू रोड पर की गई भव्य विद्युत सज्जा से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहेगा। प्रथम वार्षिकोत्सव की तैयारियां विशाल स्तर...