मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात बाबा श्याम का महाशृंगार किया गया। इस अवसर पर भजन कीर्त्तन का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान गोपीकृष्ण नाथानी और उनका परिवार था। श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों ने भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व गुरु वंदना से की। ग्वालियर से आये भजन गायक मनोज शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भजनों का आनंद लोग पूरी रात लेते रहे। मंगला आरती तक भजनों का कार्यक्रम चला। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि मौके पर सज्जन सुरेका, पप्पू सिंघानिया, चीकू नाथानी, महेश शर्मा, अशोक खेतान, अंशु केडिया, संदीप कौशिक, अभिषेक नाथानी, आशीष मोजासिया, जैकी अग्रवाल, दिलीप नाथानी, जयकिशन रुंगटा, माधव बंका, रेणु धानुका, मधु बारोलिया, सीमा सर्राफ, गायत्री बंका, संगीता सर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.