धनबाद, जून 28 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया श्रीश्याम मंदिर के 43वां वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार की सुबह भव्य निसान शोभा यात्रा निकली गई। सर्वप्रथम पंडित कैलाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। निसान पूजन यजमान के रूप में रघुवीर अग्रवाल सपरिवार बैठे थे। इसके बाद गाजे-बाजे व खाटू नरेश की जय, हारे का सहारा बाबा श्रीश्याम की जयकारा लगता रहा। शोभा यात्रा में 751 भक्त हाथों में निसान लेकर चल रहे थे। नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जहां बारी-बारी से भक्तों ने बाबा को निसान अर्पित किया। दोपहर में पंडित कैलाश पांडेय, मुन्ना पांडेय, जितेंद्र पांडे ने सहयोगियों के साथ दूध, दही, शहद, गंगा जल, इत्र, फूल आदि से बाबा का अभिषेक कराया। यहां पर यजमान के रूप में शिव प्रसाद कथुरिया, संजय हेलीवाल, अनील गुटगुटिया, दीपक अग्रवाल, राजेश साव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.