चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहर के मुनीबाबा धर्मशाला में मंगलवार की देर रात्रि द्वितीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। रंग रसिया श्याम मंडल एवं श्री श्याम प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सिंघल (धनबाद), ऋतु पांचाल (नई दिल्ली) एवं धमेन्द्र केजरीवाल (चक्रधरपुर) के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। मुनीबाबा धर्मशाला परिसर में खाटू श्याम का भव्य दरबार सजा था। जिसकी नयनाभिराम छवि को श्रद्धालु निहारते रहे और पूजन-अर्चन किया। महोत्सव की शुरुआत श्री खाटू श्याम जी की ज्योत प्रज्वलित कर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन से हुई। भजन संध्या में ऋतु पांचाल व अभिषेक सिंघल के भजनों पर श्रोता जमकर झूमते रहे। भजन गायक अभिषेक सिंघल ने जब दानी दयालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.