चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मुनि बाबा धर्मशाला प्रांगण में मंगलवार को द्वितीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर मंगलवार की सुबह निशाना यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा चक्रधरपुर पोड़ाहाट मैदान से निकली गई। जिसके बाद चेकनका,न्यू बस स्टैंड,हनुमान मंदिर से पवन चौक होते हुए मुनि बाबा धर्मशाला पहुचा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते में उत्साह का माहौल बना रहा। वही शाम को फाल्गुन मोहत्सव का आयोजन होगा। जहां कलाकारों द्वारा श्री श्याम बाबा का भजन होगा। वहीं निशाना यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिला, पुरुष समेत बच्चे शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.