बहराइच, फरवरी 21 -- रुपईडीहा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ 25 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 तक चलेगा। संयोजक अनिल अग्रवाल, सुशील बंसल व बलराम मिश्र ने बताया कि 25 फरवरी को रात्रि 8 बजे से श्याम संकीर्तन का आयोजन है। श्याम संकीर्तन का प्रस्तुति करण ग्वालियर मध्यप्रदेश से कान्हा व्यास पहुंच रहे हैं। सवामनी प्रसाद 26 फरवरी को 2 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। 26 की ही शाम 4 बजे से नगर भ्रमण करते हुए भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। 27 फरवरी की सुबह 6 4 सौ निशान लेकर श्याम भक्त पैदल 19 किलोमीटर चलकर श्री श्याम मंदिर नानपारा निशान अर्पित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...