रांची, फरवरी 18 -- खूंटी, संवाददाता। जिला मुख्यालय खूंटी शहर में श्री श्याम मंडल खूंटी के तत्वावधान में श्री श्याम प्रभु जी की निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में पवित्र निशान लेकर भाग लिया। घोड़ों से सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और ध्वज यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा श्याम का स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत शहर के प्राचीन महादेव मंडा स्थल से हुई। इसके बाद यात्रा शहर के कर्रा रोड, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक और डाक बंगला रोड का भ्रमण करते हुए मेन रोड से पिपराटोली स्थित श्री श्याम प्रभुजी के प्रस्तावित मंदिर निर्माण स्थल पहुंची, जहां विधिवत कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के उपरांत श्रद्धालुओं ने निशान को मंद...