रांची, मार्च 11 -- रांची। श्री श्याम मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का समापन मंगलवार को अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में हुआ। इस अवसर पर रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार किया गया। प्रभु का खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व अहले सुबह से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्त पहुंचते रहे। वहीं, रात्रि आठ बजे से शुरू भजन संकीर्तन ने पूरे मंदिर परिसर को श्याममय बना दिया। राजेश सारस्वत, बालकिशन परशरामपुरिया, राकेश सारस्वत, चंद्रप्रकास बागला, धीरज बंका, पप्पी शर्मा समेत कई भक्त उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.