रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। श्री श्याम मंडल, खूंटी के तत्वावधान में 17 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा दोपहर 2 बजे महादेव मंडा परिसर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी। मंडल अध्यक्ष मुकुल पीपुरिया ने बताया कि नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पिपराटोली स्थित प्रस्तावित नारायणी श्याम मंदिर परिसर में संपन्न होगी। आयोजन को सफल बनाने हेतु मंडल सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...